सूचना क्रांति के जनक थे स्वर्गीय राजीव गांधी

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में स्वर्गीय राजीव गांधी जयंती को नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल के नेतृत्व में सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेसियों ने पॉलिका मौदान में राजीव गांधी के फ़ोटो में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वरिष्ठ कांग्रेसी पुष्पेश पांडे ने कहा कि राजीव गांधी सूचना क्रान्ति के जनक थे। और उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें याद किया जाता है। नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल ने कहा कि राजीव गांधी ने महिलाओं को 33% आरक्षण और वोटरों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की थी। वो सूचना क्रांति के जनक रहे और आधुनिक भारत के निर्माता माने जाते है। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस महामंत्री लोकेश जोशी ने किया।
इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दयाल आर्य, पुष्पेश पांडे, मोहन आजाद, लोकेश जोशी, विवेक गोस्वामी, रहमान भाई, जीवन बिष्ट, हरीश पांडे, जानकी आर्य, आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page