सिरोड़ी ग्रामसभा में कृषक महोत्सव में कृषकों को दी जानकारी, ये अधिकार ग्राम प्रधान रहे मौजूद

ख़बर शेयर करें

भवाली। बेतालघाट विकासखंड के सिरोड़ी ग्रामसभा में न्याय पंचायत स्तरीय रवि कृषक महोत्सव का आयोजन किया गया। कृषकों को विभागीय जानकारी दी गई। अधिकारियों ने समस्याओं को जुन जल्द निस्तारण करने की बात कही।
मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र गंगवार, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज पडलिया, ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट, डॉ रथ प्रभारी हरजीत सिंह, विकास खण्ड प्रभारी जितेंद्र कुमार रही। खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र गंगवार ने कहा कि जिले में न्याय पंचायत में कृषक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विभागों द्वारा कृषकों को योजनाओं की जानकारी दी गई। जिससे क्षेत्र को विकास के पथ पर आगे ले जाया जा सके। एएओ कृषि अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अंतराष्ट्रीय मिलेट्स के रूप में भी वर्ष को मनाया जा रहा है। किसान सहकारिता के माध्यम से मडुवा चौलाई को सरकार को उपलब्ध कराए। 38 रुपए 46 पैसे भुगतान किया जाएगा। 1 रुपये 50 पैसे के रूप में समूह को भी भुगतान किया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा सिचाई टैंक, कृषि यंत्र 50 प्रतिशत अनुदान पर व वर्मी पिट बनाये जा रहे हैं। कृषक महोत्सव के जरिए कृषकों को लाभ दिलाया जा रहा है।
इस दौरान बीडीओ महेश चंद्र गंगवार, एएओ जितेंद्र कुमार, वीडियो दिपेंद्र शर्मा, एडीओ राजीव कुमार वर्मा, प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज पडलिया, दिनेश सिंह बिष्ट, डॉ नेहा चौधरी, युगल शर्मा, बीडीओ रवि नंदन, अजय यादव, अनिल कुमार, नवीन चन्द्र, लता पाण्डे, प्रेरणा बुंगला, भरत सिंह बोरा, लक्ष्मण सिंह, अंशु पाण्डे, अनूप नेगी, डॉ हरजीत सिंह आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page