भवाली। श्यामखेत में एक सोसाइटी के अंदर की जा रही बोरिंग का लोगो ने विरोध कर काम रुकवाया। स्थानीय लोगो ने देर रात सोसाइटी की अंदर की जा रही बोरिंग पर नाराजगी जताई हैं। स्थानीय लोगो ने एकजुट होकर बोरिंग करने पर विरोध जताते हुए काम रोकने पर अड़े रहे। भीड़ जुटने पर पुलिस को भी दखल देना पड़ा। निवर्तमान सभासद सुनील मेहता ने बताया सोसाइटी के अंदर अवैध रूप से रात में बोरिंग की जा रही थी। जिस का लोगो ने विरोध कर बोरिंग रुकवाई गई। जल संस्थान द्वारा बोरिंग कराने की बात कही जा रही थी, लेकिन मौके पर परमिशन दिखाने को कहा तो कोई कागज नही दिखाए गए। कहा कि बिना जनता की परमिशन के बोरिंग पर लोगो मे नाराजगी है। कहा किसी भी हाल में बोरिंग नही कराने दी जाएगी। सोसाइटी में बोरिंग हुई तो जनता आंदोलन को बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। कहा 100 मीटर की दूरी में बोरिंग पहले से हैं, उसके बाद भी बोरिंग की जा रही है।
एई रवि डोभाल ने बताया कि जमीन नही मिलने पर सोसाइटी में बोरिंग की जा रही है। जल संस्थान की बोरिंग की जा रही है। लोगो को बोरिंग का लाभ मिलेगा। बोरिंग में नियंत्रण जल संस्थान का ही रहेगा। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस को भेजकर सबको शान्त कराया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

