कैंची धाम के पास अवैध दुकाने लगी तो होगा आंदोलन

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम में हर कोई रोजगार की राह ढूंढ रहा है। जिससे लोग रेडी फड़ लगाकर मंदिर के आस पास बैठकर जाम की समस्या बन रहे हैं। वही बिना सत्यापन के बाहरी तत्व श्रद्धालुओं को छल कर मांगने का काम कर रहे हैं। वही चौकी प्रभारी कृष्णा गिरी ने व्यापारियों के साथ मिलकर पिछले एक महीने से रेडी फड़ वालो के खिलाफ अभियान चलाया है। वही छल कर मांगने वालों को आस पास घूमने बैठने से मना कर दिया है। जिससे अब कैची के आस पास जाम की समस्या से निजात मिल रहा है। वरिष्ठ व्यापारी नेता भुवन तिवारी, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि लगातार अभियान जारी है।काफी हद तक सफलता मिल गई है। जबकि कुछ दुकाने लगी है। कहा कि 60 से अधिक बाहरी तत्व श्रद्धालुओं को छल कर मांगने का काम कर रहे थे। वही रेडी फड़ लगाकर लोग जाम लगा रहे थे। बिना सत्यापन के लोग क्षेत्र में घूम कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। कहा अधिकारी लगातार हाइवे से आवाजाही करते है। लेकिन अवैध फड़ रेडी वालो पर अधिकारियों की नजर नही पड़ती। कहा जल्द अवैध दुकाने नही हटवाने पर प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page