पति पत्नी को लेकर आया नैनीताल, माल रोड़ में छोड़ गया

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। हनीमून मनाने नैनीताल पहुंचा उत्तर प्रदेश का एक युवक पत्नी को अकेला छोड़कर वापस लौट गया। महिला ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उसे वापस भेजने का इंतजाम किया। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक नव दंपति नैनीताल घूमने आया। उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर हनीमून को यादगार बनाया, लेकिन इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो नौबत विवाद तक जा पहुंची। इसके बाद युवक पत्नी को मालरोड पर अकेला छोड़कर चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो महिला ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने महिला को वापस घर भेजने का इंतजाम किया। तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि मुरादाबाद निवासी महिला का दस दिन पूर्व विवाह हुआ था। वह नैनीताल पति के साथ घूमने पहुंची थी। इसी बीच उनका आपस में विवाद हो गया। युवक उसे छोड़कर अकेला घर लौट गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page