घर में हल्दी की रस्म के बीच लगी आग, शादी का सामान जलकर राख

ख़बर शेयर करें

हल्दी की रस्म में आग ने खलल डाल दिया। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते हल्दी की रस्म सहित शादी का सामान जलकर खाक हो गया।

जानकारी के मुताबिक लाइन नंबर 17 वनभूलपुरा में लाल मस्जिद के सामने रहने वाले मोहम्मद हसीन पेशे से दर्जी हैं। वह घर के निचले हिस्से में दर्जी का कारखाना चलाते हैं, जबकि पत्नी, बहन साजिया, बेटा अरबाज, बेटी शमा और अर्शी के साथ वह ऊपर की मंजिल पर रहते हैं। हसीन ने बहन साजिया की शादी रुद्रपुर में तय की है। एक जनवरी को उसका निकाह होना है। निकाह से पहले बुधवार को घर में हल्दी की रस्म अदायगी चल रही थी। जानकारी के मुताबिक घर में सजावट का काम चल रहा था। कुछ लोग घर के बाहर बिजली की झालरें टांग रहे थे। तभी अचानक लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया और बिजली के तारों से निकली चिंगारी कारखाने में जमा कपड़ों पर गिर गई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग तेजी से बढ़ने लगी। आनन फानन में हसीन, बेटा अरबाज, बेटी शमा और अर्शी आग बुझाने की कोशिश में जुट गए।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

इस दौरान अरबाज के दोनों पैर और कंधे झुलस गए, जबकि हसीन, शमा और अर्शी मामूली रूप से घायल हो गए। शाहनवाज मलिक जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस ने बताया कि सूचना मिलते ही वनभूलपुरा पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर भवाली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, 102 पहुंचा AQI

करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक कारखाना, दहेज का सामान, करीब चार लाख की नगदी और ज्वैलरी जलकर राख हो चुके थे। हसीन के मुताबिक आग से करीब 16 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी गोविंद आर्या ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page