भवाली में शिक्षक अभिभावक संघ की गरिमा अध्यक्ष, राजन उप सचिव बने

ख़बर शेयर करें

भवाली। गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली में शनिवार को वर्ष 23- 24 के लिए शिक्षक अभिभावक संघ की एक आम बैठक आयोजित की गई। शुभारंभ प्रवक्ता ललित चंद्र लोहनी के मंत्र उच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विद्यालय प्रबंधक हिमानी पांडे, प्रधानाचार्य सीमा बरगली ने दीप प्रज्वलित किया। छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत तथा सरस्वती वंदना की शानदार प्रस्तुति दी। बैठक में विद्यालय की उपलब्धियां एवं विद्यालय में हुए वर्ष के कार्य की समीक्षा की गई। सभी ने विद्यालय के कार्यों की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य सीमा बरगली ने अपने कहा पिछले वर्ष का विद्यालय परीक्षाफल बताया। अभिभावकों से छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। प्रबंधक हिमानी पांडे ने कहा कि छात्र की प्रगति के लिए अभिभावकों को उनसे संवाद करना चाहिए। बच्चों की बातों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। सर्वसहमति व नियमानुसार कार्यकारिणी का गठन कर गरिमा धोनी को अध्यक्ष, राजन लाल उप सचिव, खीमानंद कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार, गंगा आर्य को सदस्त बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन अंजलि कांडपाल, ममता खनेडा, के सी लोहनी ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता अरुण जोशी, कौशल, शिवेन्द्र, ललित, प्रहलाद, भास्कर, दीपचंद, रामपाल यादव, अमित, मीनाक्षी जोशी, देवेश पनेरू, भास्कर जोशी, अमित, 200 से अधिक आदि अभिभावक रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page