रामगढ़ के हर्षित ने सड़क हादसे में दम तोड़ा

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। दोस्त की शादी का कार्ड बांटने जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके साथ स्कूटी पर बैठे दूसरे युवक का एसटीएच में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक रामगढ़ स्थित बोहराकोट का मूल निवासी हर्षित डालाकोटी 26पुत्र गोपाल दत्त डालाकोटी वर्तमान में हल्द्वानी के जेकेपुरम प्रथम के मुताबिक रविवार की दोपहर हर्षित दोस्त अमित के छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटने स्कूटी से जा रहा था। बेलबाबा के पास स्कूटी में एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हर्षित स्कूटी पर पीछे की तरफ बैठा हुआ था। हादसे में हर्षित और उसका दोस्त अमित बुरी तरह घायल हो गए।

हर्षित डालाकोटी फेज में रह रहा था। जानकारी (फाइल फोटो)

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज शुरू होने के कुछ ही देर बाद हर्षित की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर उस समय तक हर्षित के परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके थे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page