भवाली में कार में बैठी बच्ची ने खींचा हैंडब्रेक सड़क से नीचे पलटी कार

ख़बर शेयर करें

भवाली। घोड़ाखाल धुलई ग्रामसभा में घर के सामने सड़क में खड़ी कार अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। आनन फानन में लोग घरों से भागकर बाहर आये। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण कुमार निवासी धुलई घोड़ाखाल ने रोज की तरह घर के बाहर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की थी। लेकिन गाड़ी बन्द नही होने से उनकी बेटी गाड़ी के अंदर बैठ गई। और खेल खेल में हैंडब्रेक उठा दिया। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतो में जा गिरी। बच्ची के पिता लक्ष्मण कुमार ने बताया कि वह गाड़ी को बंद करना भूल गए थे। बेटी ने गाड़ी के अंदर जाकर हैंड ब्रेक उठा दिया। जिससे गाड़ी खेतों में पलट गई। कहा कि गनीमत रहा कि बेटी को चोट नही आई। समाजसेवी पूरन जोशी ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग ने अगर सुरक्षा दीवार लगाई होती तो हादसा नही होता और कार सड़क में दीवार से रुक जाती। कहा पूर्व में भी कई हादसे हो गए हैं। उन्होंने लोनिवि से जल्द सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page