बच्ची की छत की रेलिंग से गिरने से मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। वनभूलपुरा थानाक्षेत्र के इन्द्रानगर में मोहम्मदी चौक के पास हुए दर्दनाक हादसे में दो साल की मासूम बच्ची की छत की रेलिंग से गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विपिन चंद्र को नैनीताल-अल्मोड़ा का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब 4:30 बजे दो साल की आयत अपनी मां और 10 साल की बड़ी बहन के साथ घर पर थी। खेलते-खेलते वह घर के अंदर से रेलिंग के सहारे छत पर जाने लगी। इसी दौरान उसका संतुलन

यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी

बिगड़ा और वह रेलिंग से नीचे कमरे में जा गिरी।

गंभीर चोट के कारण उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां आईसीयू बेड न मिल पाने के कारण उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आयत के पिता जाहिर पेशे से पेंटर हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी है। सामाजिक कार्यकर्ता शकील सलमानी ने घटना पर दुखः जताया है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान कार्ड से इलाज में परेशानी हो तो सीधे सीएमओ से करें शिकायत

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page