मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र

ख़बर शेयर करें

मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र
नैनीताल। छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जीजीआईसी नैनीताल में Dial-112 और SOS सुविधा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल एवं आरआई संचार राजकुमार बिष्ट के नेतृत्व में किया गया।
पुलिस संचार टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपातकालीन अथवा असुरक्षित परिस्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता ली जा सकती है। इसके साथ ही SOS बटन दबाकर भी आपात स्थिति में पुलिस तक सूचना पहुंचाई जा सकती है।
अपर उप निरीक्षक यशपाल नेगी, अपर उप निरीक्षक गीता राणा, अपर उप निरीक्षक जगजीवन सिंह, हेड कांस्टेबल गौरव और हेड कांस्टेबल सुनील राणा ने छात्राओं को 112 सेवा की उपयोगिता और SOS सुविधा की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि खतरे की स्थिति में समय गंवाए बिना पुलिस से संपर्क करें।
पुलिस टीम ने बताया कि 112 पर कॉल करने में संकोच न करें। शिकायतकर्ता का नंबर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। पुलिस ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि नैनीताल पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर है।
कार्यक्रम में जीजीआईसी की प्रधानाचार्य जयश्री समेत विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस ने छात्राओं को संदेश दिया—“डरें नहीं, बेझिझक मदद मांगें, पुलिस आपके साथ है।”

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page