आयुष्मान कार्ड से इलाज में परेशानी हो तो सीधे सीएमओ से करें शिकायत

ख़बर शेयर करें

आयुष्मान कार्ड से इलाज में परेशानी हो तो सीधे सीएमओ से करें शिकायत
नैनीताल जिले के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सूची और संपर्क नंबर जारी
भवाली। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने जिले में आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सूची जारी करते हुए कहा है कि कार्डधारकों को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि किसी लाभार्थी को सूचीबद्ध अथवा गैर-सूचीबद्ध निजी अस्पताल में उपचार के दौरान किसी तरह की समस्या आती है, तो वह सीधे मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकता है। शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग मामले का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में आई विजन प्राइवेट लिमिटेड (8126262643), बॉम्बे हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (9917466072), वेदांता नेत्रालय (9837362220), रही केयर प्राइवेट लिमिटेड (9779925382), बृजेश अस्पताल (6396261710), बृजलाल अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर (8533838306), बाबा नीम करोली मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर (7300919149), साई अस्पताल (9639929360), आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ यूरोलॉजी एंड लेप्रोस्कोपी (7087434647) शामिल हैं।
इसके अलावा उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल (8194005414), सुभानु आई अस्पताल (9068991180), अनाअर्जुन मेटरनिटी एंड रिसर्च सेंटर (9456169935), द ब्राइट अस्पताल (9997191805), नीलकंठ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल (7534818002), एसके गुप्ता नर्सिंग होम एंड अस्पताल (9759016789), स्टार हॉस्पिटल मैटरनिटी एंड लेप्रोस्कॉपी सेंटर (7428323254) और संजीवनी अस्पताल (8077125259) भी सूची में शामिल हैं।
वहीं अग्रवाल क्लिनिक एंड नर्सिंग होम (9639371371), डॉ. यतींद्र मोहन बहुगुणा (8191018585), ज्योति नेत्रालय (9411327717), चंदन अस्पताल (9415647116), बजाज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (9997708749) और दृष्टि सेंटर फॉर एडवांस्ड आई केयर (9871576618) में भी आयुष्मान योजना के तहत विभिन्न चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं।
सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि आयुष्मान कार्डधारकों को योजना के तहत उपचार पाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इलाज के दौरान दिक्कत आने पर लाभार्थी तत्काल सीएमओ से संपर्क करें, ताकि शिकायत का निस्तारण कराया जा सके और संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page