चार साल के मासूम को कुत्तों ने नोचकर मार डाला

ख़बर शेयर करें

हैदराबाद में चार साल का मासूम प्रदीप आवारा कुत्तों का शिकार बन गया। राह चलते कुछ कुत्ते पीछे से आए और उसे घेर लिया। बच्चे के पेट में जख्म हो गए और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह हृदय विदायरक घटना हैदराबाद के अंबरपेट इलाके की है। बच्चे का परिवार निजामाबाद जिले का रहने वाला है। इस बच्चे के पिता सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं। प्रदीप पिता के साथ काम पर गया था। घटना एक इमारत के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वीडियो में सड़क पर बच्चा अकेला चलता नजर आ रहा है। तभी कुछ कुत्ते उसे घेर लेते हैं। वह डरकर भागने की कोशिश करता है।

कुत्ते भी उसके पीछे भागते हैं। इस बीच बच्चा सड़क पर गिर जाता है। बच्चा बचने के लिए संघर्ष करता है। जब भी वह उठता, तो कुत्ते उसे नीचे गिरा देते। कुत्ते उसे काटने लगते हैं। तभी एक कुत्ता उसे खींचकर कोने में ले जाता है। इसके बाद उसके पिता उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page