पूर्व मुख्यमंत्री धरना स्थल के पास हैंडपंप पर लगे नहाने, किसानो के साथ बैठे हैं धरने में

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। हरिद्वार के इकबालपुर शुगर मिल के खिलाफ बकाया गन्ना भुगतान को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत धरने पर बैठे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान धरने में शामिल होने पहुंचे हैं। अधिकतर किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे। मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान जहां पदाधिकारियों की लड़ाई चर्चा बन गई वहीं आज बुधवार को पूर्व सीएम हरीश रावत भी सुबह से सोशल मीडिया पर छाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

जिस समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक व अन्य किसान चीनी मिल गेट पर बैठे थे। बुधवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने हैंडपंप के पानी से स्नान किया। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल भी हुआ। जिसमें एक व्यक्ति हैंडपंप से पानी खींच रहा है जबकि हरीश रावत नहा रहे हैं। यही नहीं इसके बाद उन्होंने धरना स्थल पर बैनर के सामने ही पूजा अर्चना की। जिसमें हरीश रावत धार्मिक पुस्तक लिए हुए हैं और पाठ कर रहे हैं और उन्होंने मंत्रों का जाप भी किया। साथ ही धरना स्थल पर ही योगा भी किया और इसके बाद वहीं पर नाश्ता आदि भी किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page