भवाली सेनिटोरियम में जंगल की आग घरो तक पहुँची

ख़बर शेयर करें

-सड़क में आग के बीच गुजरते रहे वाहन

भवाली। सेनिटोरियम में रविवार सुबह 11 बजे सड़क किनारे लगी जंगल की आग सेनिटोरियम के घरों तक पहुँच गई। स्थानीय निवासी वृजमोहन जोशी ने वन विभाग को सूचना देने के बाद लोगो के साथ आग बुझाने में जुट गए। तेज हवाओं के बीच सड़क में वाहन आग ली लपटों से गुजर कर गुजरते रहे। अग्निशमन वाहन व वन कर्मियों ने दो घण्टो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही सड़क के बीच पत्थर बगिरने से लोग परेशान रहे। वन दरोगा सूरज सिंह बिष्ट ने बताया कि आग लगने की सूचना पर अग्निशमन के साथ आग बुझाई गई। उन्होंने कहा कि आग बुझाने के दौरान एक पुलिस कर्मी उन्हें अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी वर्दी पहन कर वन विभाग को गाली देता रहा। उन्होंने कहा कि जल्द कार्रवाई के लिए अधिकारियों को बताया जाएगा। इस दौरान वन दरोगा सूरज सिंह बिष्ट,
बीट अधिकारी भुवन आर्य,
सुन्दर सिंह बोहरा, गोपाल पंत, फायर सर्विस, हरनाम सिंह, सलामत, अरविन्द कुमार, जसवीर सिंह, किशोर कुमार आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page