भवाली में वन विभाग ने 250 अवैध लीसे के टीन पकड़े

ख़बर शेयर करें

-मंगलवार रात 2 बजे ट्रक के साथ पकड़े टीन

भवाली। डीएफओ चन्द्र शेखर जोशी ने निर्देश में लगातार अवैध लकड़ी लीसे के खिलाफ वन विभाग गश्त कर रहा है। वन विभाग ने अल्मोड़ा भवाली हाइवे में मंगलवार रात 2 बजे अवैध लीसे से भरा ट्रक पकड़ा है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि मुखबिर से uk04 ca 8240 ट्रक में अवैध लीसा लाने की सूचना मिली थी। रात 2 बजे वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार के साथ टीम बनाकर भवाली अल्मोड़ा हाइवे में गश्त की गई, इस दौरान सड़क किनारे ट्रक खड़ा मिला। चेकिंग के दौरान ट्रक में 250 कंटर अवैध लीसा बरामद किया गया। ट्रक के साथ मौके पर कोई नही मिला। जिसे जब्त कर लिया गया है। लीसे की कीमत करीब 3 लाख 50 हजार है। उन्होंने कहा कि आगे कार्रवाई की जा रही है। लगातार अभियान जारी रहेगा। इस दौरान वन रक्षक भुवन चन्द्र आर्या, महेश चंद्र, आनंद सिंह, अर्जुन सिंह रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page