नैनीताल के ऊपरी हिस्सों में गिरी पहली बर्फ

ख़बर शेयर करें


नैनीताल में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार साल की पहली बर्फबारी हो चुकी है। बुधवार देर रात मौसम खराब होने व हल्की बारिश होने के बाद नैनीताल के नैनापीक क्षेत्र में गुरुवार सुबह से ही हल्की बर्फबारी हो रही है। शहर से पहाड़ी की एक ओर ही पेड़ों पर हल्की बर्फ दिखाई दे रही है। लेकिन नैनापीक क्षेत्र में बर्फबारी साफ देखी जा सकती है। नैनापीक में बर्फबारी देख स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।  देर शाम तक शहर में भी हल्की बर्फबारी की आशंका जताई जा रही है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page