भीमताल किताब कौतिक में पहले दिन स्कूलों में बच्चों को इन विषयों पर दी जानकारी

ख़बर शेयर करें

गुरुवार को भीमताल किताब कौतिक शुरू हो गया ।आज पहले दिन विषय विशेषज्ञों ने एक दर्जन से अधिक स्कूलों मेलों पहुच कर अपने विषय की जानकारी  विद्यार्थियो को दी ।आज गोविन्द बल्लभ पंत इण्टर कालेज भवाली ,राजकीय कन्या इण्टर कालेज भवाली ,हरमन माइनर स्कूल भीमताल ,लीलावती पंत इण्टर कालेज भीमताल,  जूनियर हाई स्कूल भीमताल,     राजकीय इण्टर कालेज,नौकुचियाताल, ओएसिस स्कूल हल्द्वानी ,ओरम ग्लोबल स्कूल हल्द्वानी, राजकीय इण्टर कालेज हल्दूचौड आदि स्कूलों में कार्यक्रम किये गये । विषय विशेषज्ञ राजेश भट्ट, जयावर्मा ,हिमान्शु जोशी ,मंजू शाह ,शान्तनु शुक्ला ,यामिनी पाण्डेय ,हर्ष काफर उदय किरौला ,डा बीएस कालाकोटी व डा सतीश पंत आदि ने लोक कला ,वन्य जीव,  एपण, आयुर्वेदिक दवाओं ,रचनात्मक लेखन  आदि विषयों में छात्रों  को जानकारी दी ।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां


6 अक्टूबर को किताब कौतिक का विधिवत उद्धाटन होगा ।जिसमें प्रोफेसर पुष्पेश पंत, शेखर पाठक यशोधर मठपाल , अनूप शाह, उमा भट्ट, नवीन जोशी, अशोक पांडेय, डॉ सुवर्ण रावत, हिमांशु जोशी, प्रहलाद मेहरा, घुघुति जागर टीम, राजेश भट्ट, हर्ष काफर, बीएस कालाकोटी प्रसिद्ध लोक गायकउप्रती बहनें कार्यक्रम में शामिल होगें लगभग सत्तर हजार से अधिक किताबें इस मेले में उपलब्ध रहेगीं । दर्जन भर प्रकाशक यहां पहुच चुके हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां
Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page