भवाली। वन विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद वनाग्नि की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रोजाना एक के बाद एक जंगल आग की चपेट में आकर राख में तब्दील हो रहे हैं। कैंची धाम के पास दूसरी बार आग लगने से लोग परेशान हैं। पिछले मंगलवार को कैंची धाम से सटे जंगल मे अराजकतत्वों ने आग लगा दी थी। फिर सोमवार रात भी आग लगने से स्थानीय लोग परेशान रहे। वही देखते ही देखते कैची मन्दिर की तरफ आग बढ़ने लगी। स्थानीय लोगो ने वन विभाग को आग लगने की सूचना दी। भीषण गर्मी के बीच इन दिनों लगातार आग लगने की सूचना मिल रही है। विकराल हो चुकी आग घरो के किनारे तक आ पहुंची। इससे मंदिर आ रहे श्रद्धालु भी परेशान रहे। आग लगने की सूचना फायर सर्विस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर सर्विस, वन कर्मी आग बुझाने में जुटे। आग इतनी भयानक थी कि फायर कर्मियों को काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय युवा व्यापारी हर्षित तिवारी ने बताया कि ऐसे लोगो पर विभाग जल्द कार्रवाई करे, मन्दिर में हर दिन हजारों भक्त दर्शनों को आते हैं। विभाग ऐसे लोगो को चिन्हित करें। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि अराजकतत्वों ने जंगल में आग लगाई है। मोके पर टीम भेज आग बुझाई जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

