कैंची धाम की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैची धाम मन्दिर के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर कमरा बुकिंग के नाम पर ठगने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया।भवाली कोतवाली में महेंद्र सिंह पुत्र भूपाल सिंह निवासी भवाली ने कहा था कि कैंची धाम में कमरा बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट से अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसा ठगा जा रहा है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई की। पुलिस ने एसओजी की मदद से अलवर भरतपुर राजथान में खोजबीन की। जहां समयदीन खान 23 पुत्र इस्लाम खान निवासी जतवास सीकरी जिला डिंग राजस्थान से 4 मोबाइल फर्जी सिम बरामद किये और धारा 35(3) बीएनएसएस नोटिस दिया गया। पुलिस ने फर्जी वेबसाइट कॉल वालो के झांसे में ना आकर जागरूक रहने की अपील की। कहा जागरूक रहने से ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है। इस दौरान टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार, उप निरीक्षक कृष्णा गिरी, हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र पाल, एसओजी हेमन्त लुंठी रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page