वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद मीणा की सटीक रणनीति और पुलिस टीम के अथक प्रयास से सनसनीखेज गौलापार के 11 वर्षीय बच्चे अमित कत्ल का पुलिस ने खुलासा किया

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद मीणा की सटीक रणनीति और पुलिस टीम के अथक प्रयास से सनसनीखेज गौलापार के 11 वर्षीय बच्चे अमित कत्ल का पुलिस ने खुलासा किया, मासूम हत्याकांड का गुनहगार सलाखों के पीछे IG कुमाऊँ व SSP नैनीताल ने किया पुलिस टीम को पुरस्कृत

दिनांक 04/08/2025 को वादी खूबकरन मौर्य पुत्र बिहारी लाल निवासी जिला बरेली, हाल निवासी पश्चिमी खेड़ा गौलापार जनपद नैनीताल द्वारा अपने 10 वर्ष के पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. जिस पर थाना काठगोदाम में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना उ०नि० रविन्द्र सिंह राणा द्वारा प्रारंभ की गई, जिसमें आसपास के लोगों से पूछताछ एवं बालक की तलाश की जा रही थी।
श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र खुलासे हेतु अलग-अलग 03 सर्च टीम बनाई गई।
दिनाक 05/08/2025 को उक्त बालक का शव अभियुक्त मोहन चन्द्र जोशी के बाडे में एक प्लास्टिक के कट्टे के अंदर दबा हुआ मिला। शव का सिर और दाहिना हाथ घड़ से कटा हुआ तथा गायब था। एसएसपी नैनीताल के मार्गदर्शन में एसपी क्राइम डॉ० जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी भवाली श्री प्रमोद शाह, क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे की सर्च टीम बालक के सिर और दाहिने हाथ की बरामदगी एवं अभियुक्तों की तलाश हेतु गठित की गई।
खोज के दौरान टीमों द्वारा आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया, साथ ही डॉग स्क्वॉड, ड्रोन कैमरा एवं एफएसएल टीम की सहायता ली गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। चूंकि अभियुक्त शातिर किस्म का है. जो तांत्रिक क्रियाओं की ओर घटनाक्रम को मोड़कर पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा।
आरोपी की मानसिक स्थिति में जटिलता एवं बार-बार गुमराह करने की प्रवृत्ति को देखते हुए, मामले में गहराई से पड़ताल हेतु मनोचिकित्सक डॉ. युवराज पंत की विशेषज्ञ सहायता ली गई।
दिनाक 09/08/2025 को संदिग्ध निखिल जोशी से गहन पूछताछ की गई, जिसमें अभियुक्त ने कबूल किया कि उसने बालक की हत्या कर शव को बाड़े में गड़े के अंदर दबाया तथा सिर और दाहिना हाथ गोठ में कबाड़ के नीचे गाड दिए। अभियुक्त की निशानदेही पर उसी गोठ से बालक की चप्पल, सिर एवं कटा हुआ दाहिना हाथ बरामद किया गया।
अभियुक्त निखिल जोशी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page