भवाली। कैंची धाम में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। जिससे आस पास जाम की स्थिति बन रही है। पूर्व में पुलिस व स्थानीय व्यापारियों ने मिलकर सड़क किनारे रेडी लगा रहे लोगो को हटवाया था। लेकिन शिनवार को फिर सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकाने लगा दी। स्थानीय व्यापारी भुवन तिवारी ने बताया कि पूर्व में सड़क किराने रेडी लगाकर सामान बेच रहे 30 लोगो को पुलिस के साथ मिलकर हटवाया गया था। भीड़ होने से घण्टो जाम में लोग परेशान रहते हैं। कहा जिला प्रशासन जल्द करवाई कर अतिक्रमण हटाये। जिससे जाम की समस्या से बचा जा सके। कहा व्यापारी हर हफ्ते सफाई कर रहे हैं, लेकिन सड़क किनारे दुकान लगाकर गंदगी फैलाई जा रही है। जिसे देखने वाला कोई नही है। कहा जल्द कार्रवाई की जाए, जिससे कैची धाम क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त हो सके। कोतवाल डी आर वर्मा ने बताया कि जल्द ऐसे लोगो को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

