हाथी ने ग्रामीण को उठाकर पटका मौत

ख़बर शेयर करें

ग्राम कंदला थारी में रहने वाले एक ग्रामीण को जंगल में हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया घटना के बाद जहां एक और मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वही हाथी के आतंक को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। बताया जाता है कि ग्राम कंधला निवासी पाला सिंह पुत्र महेंद्र सिंह उम्र 36 वर्ष गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली में ड्राइविंग कर रहे अपने भाई को जंगल में स्थित आमपानी के प्लॉट संख्या 9 में साथियों के साथ हर रोज की तरह खाना देने के लिए जा रहा था इसी बीच ग्राम थारी आमपानी के जंगल में अचानक दो हाथियों में से एक हाथी ने पाला सिंह पर हमला बोल दिया और उसे अपनी सूंड में फंसा कर कई बार जमीन पर पटकने के साथ ही उसे कुचल दिया और उसे दो सो मीटर जगल की तरफ ले गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page