जिलाधिकारी ने देर रात निर्माणधीन सड़क का निरीक्षण कर दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

लोक निर्माण विभाग द्वारा तिकोनिया, हल्द्वानी से रेलवे स्टेशन हल्द्वानी तक 1.1 किलोमीटर सड़क मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसका जिलाधिकारी वंदना ने देर रात निरीक्षण किया। डीएम ने ई ई लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सड़क मार्ग की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सड़क की लेबलिंग ठीक प्रकार से की जाए ताकि कहीं पानी इकट्ठा न हो तथा जल निकासी के लिए ड्रेनेज भी तैयार किया जाए।
सड़क का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें ।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

तदोपरांत जिलाधिकारी ने जिला विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए 1.25 किलोमीटर ठंडी सड़क मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सचिव जिला विकास प्राधिकरण को ठंडी सड़क के किनारे पार्किंग विकसित करने के लिए कहा और इस पार्किंग के साथ लगते हुए पार्कों का सौंदर्यीकरण का कार्य ठीक प्रकार से किया जाए ताकि ठंडी सड़क को सुव्यवस्थित रूप में विकसित किया जा सके, इसके लिए बिजली के पोल को भी व्यवस्थित रूप से लगवाने की प्लानिंग की जाए । इसके साथ ही ड्रेनेज की भी उचित व्यवस्था की जाए ताकि जल भराव न हो।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

इस समय पर सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, एसई लोक निर्माण विभाग आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page