जिलाधिकारी ने लोकसभा निर्वाचन की व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

आगामी सामान्य लोकसभा निर्वाचन- 2024 के कार्य सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं समयान्तर्गत सुचारू रूप से संपादित किए जाने हेतु
प्रारंभिक तैयारियों के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने जनपद अंतर्गत नामित किए जाने वाले नोडल/प्रभारी/सह नोडल अधिकारी को सौंप गए दायित्वों को विधिवत कार्यान्वित करने हेतु नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में समस्त संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 का कार्य बाधित न हो इसलिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी नामित नोडल/प्रभारी/सह नोडल अधिकारी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन अधिकारियो की जोनल और सेक्टर अधिकारियों के रूप में ड्यूटी लगाई जाएगी वे ड्यूटी लगने के पश्चात 10 दिन के भीतर अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं से अवगत कराना सुनिश्चित करे। इस हेतु नोडल अधिकारी कार्मिक को एक सप्ताह के अंदर जोनल और सेक्टर अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा की अधिकारियों को उनके क्षेत्र में ही सेक्टर अधिकारी नामित किया जाए जिससे उन्हें कार्यों में सुगमता हो और बेहतर तरीके से कार्यों का निष्पादन हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे पंजीकरण की नई नियमावली से छोटे कारोबारियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझपंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग

बैठक में नोडल अधिकारी स्वीप को पिछले निर्वाचन में कम प्रतिशत वाले बूथों में मतदान कम होने का कारण जानकर उसके समाधान हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान ने कहा कि जिन विभागों द्वारा अपने कार्मिकों का डाटा उपलब्ध नहीं करवाई वह शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। बैठक में डीआईओ एनआईसी ने बताया कि जनपद अंतर्गत 1001 बूथ हैं, जिनमें सामान्य निर्वाचन चुनाव 2024 के सुचारू रूप से संपादन के लिए 4400 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जानी है, जनपद अंतर्गत 10000 कार्मिक चयनित किए गए हैं, जिनमें से 7000 कार्मिकों की सूची प्राप्त हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अशोक पांडेय, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, पी आर चौहान, सीटीओ दिनेश राणा, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एसपी जगदीश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, और नोडल अधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page