चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडेय पहुंचे अपने पैतृक घर ढोलीगांव, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें

★. उत्तराखंड में 7 साल में जमाई धाक, दिल्ली से पढ़े लिखे नवनीत पांडे संभाला सीएम धामी का गृह जिला

★. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री धामी ने अपना अपर सचिव भी बनाया था इससे पहले नवनीत पांडे अल्‍मोड़ा के सीडीओ रह चुके हैं. वहीं, टनकपुर में वह एसडीएम भी रह चुके हैं. टनकपुर में रहते हुए नवनीत पांडे ने पूर्णागिरि मेले को सकुशल संपन्‍न कराया था. नवनीत पांडे की ईमानदारी एवं कार्य के प्रति समर्पण का भाव देखते हुए धामी सरकार ने उन्‍हें अपना अपर सचिव भी बनाया था. अब चंपावत को मॉडल के रूप में विकसित करेंगे.

रिपोर्ट नैनीताल

ढोलीगांव
आईएएस बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया उन्हें अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया । ग्राम प्रधान कमल किशोर पांडे ने कहा कि गांव की मिट्टी से निकालकर उच्च पदों पर रहकर देश की सेवा करते हुए नवनीत पांडे अपने उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं चम्पावत के जिलाधिकारी बनने पर गांव में खुशी की लहर है वहीं उन्होंने कहा कि चंपावत से लेकर देहरादून तक नवनीत पांडे उच्च पदों में रहकर ढोलीगांव की जन्मभूमि को वो नहीं भूले । वहीं पूर्व प्रधान गिरीश सिंह सिंग्वाल ने कहा कि प्रतिभा किसी के परिचय की मोहताज नहीं होती लक्ष्य बनाकर ईमानदारी से मेहनत करने से निश्चित तौर पर सफलता मिलती है । ग्रामीणों ने नवनीत पांडे खालबाजार में में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया ‌ उसके बाद क्या अधिकारी चंपावत अपने पैतृक घर के लिए रवाना हुए घर में उन्होंने अपनी चाचा दीप पाण्डेय और चाची एवं परिवारजनों से मुलाकात की और घर में गुड़ के साथ चाय पी। और अक्टूबर-नवंबर में परिवार जन के साथ आने की भी बात कही ।और “स्टार खबर” से बात करते हुए नवनीत पांडे ने आईएएस बनने का श्रेय अपने माताजी एवं पिताजी को दिया नवनीत पांडे 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं ।अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता पिता जी को दिया उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति एक ही प्रयास में सफल नहीं हो सकता उसे निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए कोई व्यक्ति असफल तभी होता है जब वह प्रयास करना बंद कर देता है इस अवसर पर ग्राम प्रधान ढोलीगांव कमल किशोर पांडे , पूर्व प्रधान रिखोली गिरीश सिंग्वाल, पजैना प्रधान प्रतिनिधि हरीश बिष्ट, पूर्व मंडी चेयरमैन हल्द्वानी दिनेश पांडेय पूर्व प्रधान दिनेश बिष्ट,युवराज सिंह बिष्ट , कमल बिष्ट , राजेंद्र फर्त्याल , राजेंद्र गहरवाल , योगेश पाण्डेय ,तारा दत्त जोशी बलवंत सिंह बिष्ट किशोर गहरवाल पुष्कर सिंह सिंग्वाल प्रेम सिंह सिंग्वाल साहित कई ग्रामीण मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

★. 2015 बैच के अफसर.★
आईएएस नवनीत पांडे का जन्‍म उत्‍तराखंड के ढोलीगांव नैनीताल में हुआ है .उनके पूर्वज नैनीताल के ढोलीगांव से ही गए हैं. बताया गया कि नवनीत पांडेय के परिवार के लोग भी शीर्ष पदों पर रह चुके हैं. नवनीत को उन्‍हीं से प्रेरणा मिली. नवनीत पांडे साल 2015 बैच के अफसर हैं. बीते साल ही नवनीत पांडे को पीसीएस अफसर के पद से पदोन्‍नत कर आईएएस बनाया गया ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page