स्कूली बच्चों के साथ पौंधे लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प

ख़बर शेयर करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हरेला पर्व के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम नगर कारवा श्री विजय पाण्डेय जी व नगर सेवा प्रमुख श्री विनोद पन्त जी के संयोजन व भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्री धन सिंह राणा जी, अनुसूचित मोर्चा मंडल मंत्री श्री गोपाल राम जी एवं सरस्वती शिशु मंदिर के सभी अध्यापक एवं अध्यापिका जनों श्री मोहन बिष्ठ, श्री मुरलीधर श्री बिपिन चंद्र, श्रीमती ममता मेहरा, श्रीमती किरण जोशी , श्रीमती हेमा आर्या, श्रीमती अनीता जोशी, हिमानी आर्या, दीपा पलड़िया,तनुजा भंडारी के नेतृत्व में विद्यालय के विद्यालय में पढ रहे भय्या व बहिनों ने सैकड़ो की संख्या में सहभागिता करते हुए हरेले के पर्व में आयोजित भीमताल के ताल के किनारे तिकोना पार्क से माँ केंचुली देवी मंदिर के प्रांगण तक फलदार व छायादार पेड़ व सदाबहार फूलों के पौधे लगाकर संघ के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाया. साथ ही पार्क व ताल के किनारे पर्यटकों द्वारा फैका गया कूड़ा कचरा भी सभी ने मिलकर साफ किया, विद्यालय की सभी अध्यापिका स्वछता अभियान कार्यक्रम का कुशलता से संचालक करती दिखाई पड़ी, वृक्षा रोपण कार्यक्रम हेतु जिला प्रचारक, नगर सर संघ संचालक, नगर कारवा, नगर शारीरिक प्रभारी, नगर सेवा प्रभारी, पूर्व में इसकी रुपरेखा तैयार कर चुके थे. कार्यक्रम की सफलता पर नगर सेवा प्रभारी श्री विनोद पन्त जी ने सभी का आभार व्यक्त किया.

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page