सलडी , भुजियाघाट दो गांव सहित क्षेत्रीय अस्थायी दुकान कारोबारियों ने ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट के साथ बैठक की और विभिन्न विभागों द्वारा दुकानों को हटाने को कहा गया है इस पर दुकानों को ना हटाए जाने पर राहत दिलाने की मांग की ब्लॉक प्रमुख ने कहा रानीबाग भीमताल खुटानी मार्ग, रानीबाग नैनीताल मार्ग, विरभट्टी गेठिया भूमियाधार मार्ग, कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर कई वर्षो से लोग अपनी अस्थायी दुकानों से रोजगार चला रहे लोगो को न हटाए जाने के लिए मुख्यमंत्री , जिलाधिकारी ,वन एव पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखा है अस्थायी दुकानों को चला रहे कुछ लोगो की यहां पर कई पीढ़ियों से दुकानों को चला रहे हैं कुछ लोगो की पीढ़ी गुजर गई है विभिन्न विभागों द्वारा उन्हें अचानक चिन्हित कर हटाने को कहा गया है जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं इसमें से कुछ ऐसे लोग है जो कोरोना काल में शहरो को छोड़कर इन मार्गो के पास ही अपना रोजगार चला रहे हैं इन ग्रामीणों के पास इसके अलावा आजिविका चलाने का कोई अन्य श्रोत नही है इन अस्थाई दुकानों को परिवार के भरण पोषण हेतु चलाने दीया जाने की ब्लॉक प्रमुख ने इनको राहत देने की अपील की है प्रमुख ने कहा अगर इनकी दुकानें हटाई जाती है तो अधिकांश लोगों के ऊपर रोजगार का संकट व अपने परिवार के भरण पोषण में संकट उत्पन्न हो जाएगा। इस दौरान बैठक में ग्राम प्रधान रजनी रावत, जीवन चंद, हरगोविंद रावत, राम दत्त चनियाल , शेखर भट्ट, आनंद पांडे, संतोष ढेला, पंकज जीना, विपिन जीना, नवीन पलड़िया, मनोज चनियाल , जीवन रजवार, गिरीश जोशी सहित सलडी, भुजियाघाट, दोगाव, अमृतपुर, रानीबाग के दुकानदार मौजूद रहे
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

