अनियंत्रित होकर नदी में गिरा टैक्टर युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

खैरना रानीखेत मोटर मार्ग में शुक्रवार देर रात हलद्वानी से रानीखेत की तरफ जा रहा एक टैक्टर अचानक भुजान के समीप पहुचते ही अनियंत्रित हो कर सड़क से 100 मीटर दूर कोसी नदी में जा गिरा, जिसमे चालक धीरज सिंह नेगी पुत्र आनन्द सिंह नेगी उम्र 34 वर्ष निवासी ईडा बारखाम रानीखेट की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसकी सुबह आसपास के लोगो द्वारा इसकी खबर पट्टी पटवारी पंकज फतर्याल को दी गयी जिसके बाद पट्टी पटवारी द्वारा मौके पर पहुँच कर युवक को समुदियाक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी पहुँचाया गया। जिसके बाद धीरज सिंह नेगी को डॉ द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
वही इसके बाद पट्टी पटवारी पंकज पंकज फतर्याल ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया।
वही पट्टी पटवारी ने बताया कि हादसे की सूचना सुबह 5 बजे मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुँचा गया। जिसके बाद धीरज को निजी वाहन ने समुदियाक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी पहुँचाया गया। जिसमें डॉ ने धीरज को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया तथा शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया। वही हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  विपिन चंद्र को नैनीताल-अल्मोड़ा का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

वही जानकारी के अनुसार धीरज नेगी के भाई वरुण नेगी ने बताया कि कल धीरज हलद्वानी से नया टैक्टर ले कर आ रहा था जिससे रात 8:30 बजे के आसपास अन्तिम बार बात हुवी थी, जिसमे धीरज ने बताया कि वह खैरना में खाना खाने को रुका हुआ है, वही उसके बाद केवल 1 किलोमीटर आगे जाते ही धीरज का वाहन कोसी नदी में गिर गया जिसकी खबर आज सुबह उनको तथा उनके परिवार को मिली। वही धीरज की मौत के बाद घर मे कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

जानकारी के अनुसार धीरज नेगी का वाहन देर रात 10 बजेब कोसी नदी में गिर गया था, जिसके बाद वह पूरी रात सड़क के किनारे घायल पड़ा रहा, जिसको मार्ग में आने जाने वाले सैकड़ो वहान की आवाजाही हुवी लेकिन किसी भी व्यक्ति या वाहन चालक ने धीरज के चोटिल होने की सूचना या मदद करने को कोशिश तक नही की गई, जिसके चलते सुबह इसकी सूचना आसपास के लोगो द्वारा इसकी सूचना पट्टी पटवारी को दी गयी तब तक धीरज नेगी की मौत हो चुकी थी। शायद अगर रात को ही धीरज को उपचार मिल गया होता तो आज धीरज की जान नही गयी होती।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page