छुट्टी में घर आया जवान स्कूटी से गिरा मौत

ख़बर शेयर करें

अवकाश पर घर आया एक आईटीबीपी का जवान चलती स्कूटी से गिर गया। घटना के कुछ देर बाद जवान की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान को आज ही ड्यूटी पर वापस जाना था।

नगर के दौला व मूल पौण निवासी कवींद्र वल्दिया (35) बीते देर शाम विण क्षेत्र को पैदल आवाजाही जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक स्कूटी सवार से लिफ्ट ली। थोड़ी दूरी तय करने के बाद स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के कुछ देर बाद कवींद्र दौला स्थित अपने घर पहुंचे। यहां उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में कवींद्र के सीने में चोट लगने से पसलियां टूट गई थी। प्रधान संगठन संरक्षक महिपाल वल्दिया और गज्जी वल्दिया ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि कवींद्र आईटीबीपी में इन दिनों वह हिमाचल में तैनात थे। करीब एक माह पूर्व वह अवकाश पर घर आए थे। जवान की एकाएक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक जवान की एक बेटी और एक बेटा है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page