करवाचौथ में घर जा रहे युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

ख़बर शेयर करें

सड़क हादसे कम होने का नाम नही ले रहे। करवाचौथ मनाने अपने घर बरेली जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक फरीदपुर बरेली निवासी मनोज कुमार गुप्ता 31हल्द्वानी में मुखानी स्थित एक चाट भंडार में करता था। करवाचौथ पर घर जाने के लिए उसने अपने मालिक से छुट्टी ली थी। उसके मालिक ने छुट्टी तो दी लेकिन रात की जगह सुबह या दिन में जाने को कहा। इसके बाद भी मनोज मंगलवार देर शाम ही बाइक से बरेली के लिए रवाना हो गया। पुलिस ने बताया कि तीनपानी से गोरापड़ाव के बीच किसी वाहन के टायर के नीचे आ गया। वहां से गुजर रहे राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को तुरंत एसटीएच पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनोज की दो बेटियां व एक बेटा हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page