सांसद के भांजे की ट्रेन की टक्कर से मौत, दो औरों ने भी तोड़ा दम

ख़बर शेयर करें

किच्छा। गौला नदी पर रेलवे पुल पर ट्रेन की चपेट में आकर पूर्व सांसद बलराज पासी के भांजे सहित दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि तीसरा साथी ट्रेन की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल में तोड़फोड़ करने वाले युवकों को पुलिस ने सिखाया सबक

शनिवार रात डायल 112 पर ट्रेन की चपेट में दो युवकों के आने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। किच्छा पुलिस पहले सिरोली फाटक तक पटरी किनारे काम्बिंग करते पहुंची। वहां कुछ नहीं मिला तो उन्होंने पुलभट्टा पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में 48 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

इसी दौरान उनको डायल 112 पर सूचना देने वाला योगेश मैनाली पुत्र हरीश चंद्र निवासी फ़ायर स्टेशन रुद्रपुर भी मिल गया। उसके साथ पुलिस जब गौला पुल पर पहुंची तो दोनों के क्षत बिछत शव बरामद कर लिए गए। उनकी शिनाख्त योगेश मैनाली ने मिक्कू कक्कड़ उर्फ तपस्वी आयु 25 वर्ष पुत्र सुनील कुमार निवासी आदर्श कालोनी वार्ड नंबर 13 रुद्रपुर व रोहित मिर्धा आयु 26 वर्ष पुत्र दिनेश मिर्धा निवासी डिबडिबा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश बताया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page