घोड़ाखाल गोलज्यू मन्दिर के पुजारी रमेश जोशी की माता का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

ख़बर शेयर करें

भवाली। घोड़ाखाल गोलज्यू मन्दिर के पुजारी रमेश जोशी व मेहरागांव ग्राम प्रधान गणेश जोशी की माता माधवी देवी जोशी का रविवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया। जिसके बाद उनके निवास स्थान घोड़ाखाल में रिश्तेदारों लोगो का ताता लग गया।
उनके पुत्र गणेश जोशी ने बताया कि पिछले कई सालों से उनकी माता की तबियत खराब थी। शनिवार से उनकी माता ने अचानक खाना छोड़ दिया था। जिसके बाद रविवार दोपहर को उनका निधन हो गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार नलदमयन्ति ताल स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page