पेड़ से टकराई कार, बुआ भतीजे की मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में रिश्तेदार के दफीना से वापस लौट रहे दढ़ियाल टांडा रामपुर के लोगों की कार कालाढूंगी बाजपुर मार्ग पर गड़प्पू के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बुआ, भतीजे की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, जांच से उपचार तक बढ़ाई गई निगरानी

एसओ भगवान महर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे टांडा बादली जिला रामपुर यूपी निवासी फिरासत अली (24) पुत्र अशरफ अली, जुबेर (35) उर्फ लाला पुत्र अकबर अली, शाहनाज (35) पत्नी जुल्फिकार और दढ़ियाल रामपुर निवासी मुसब्बिहा (35) पत्नी हाजी शकीर समेत एक चार वर्षीय बच्चा कार से हल्द्वानी से वापस रामपुर लौट रहे थे। कार जुबेर चला रहा था। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी में किसी रिश्तेदार की मौत के बाद दफन में शामिल होकर ये लोग वापस जा रहे थे। इसी समय कालाढूंगी से बाजपुर मार्ग पर गड़प्पू जंगल में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में मुसब्बिहा और फिरासत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। घायलों को कालाढूंगी अस्पताल से हल्द्वानी रेफर किया गया। मरने वाले आपस में बुआ- भतीते बताए जा रहे हैं। वहीं जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन भी कालाढूंगी अस्पताल पहुंच गए। उधर, पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page