रातिघाट में सड़क में पलटी कार, एक की मौत

ख़बर शेयर करें

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रातीघाट में मंगलवार रात करीब आठ बजे हल्द्वानी से रानीखेत जा रही एक कार के ब्रेक अचानक फेल हो गए। इससे अनियंत्रित हुई कार सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी एक युवा व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा किताब कौतिक

हादसे की सूचना मिलते ही खैरना पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार टीम के साथ घटनास्थल रातीघाट पहुंच गए। पुलिस 37 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी उत्तम नगर, दिल्ली को अचेत अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। यहां चिकित्सक डॉ. अनिल गंगवार ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में 47 वर्षीय वाहन चालक त्रिलोक सिंह पुत्र मदन सिंह, उनकी पत्नी 35 वर्षीय उमा बिष्ट, बड़ा बेटा 16 वर्षीय श्रेष्ठ सिंह और छोटा बेटा 13 वर्षीय अनुज सिंह चारों निवासी वार्ड नंबर 1 सिडकुल रोड, सितारगंज, मृतक लक्ष्मण सिंह की पत्नी 30 वर्षीय निशा सिंह और उनका छह वर्षीय पुत्र नियान सिंह निवासी उत्तमनगर, दिल्ली घायल हो गए। सड़क हादसे की खबर मिलते ही कोश्याकुटोली के एसडीएम बिपिन चंद्र पंत ने गरमपानी के सीएचसी पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक का व्यवसाय करने वाले लक्ष्मण सिंह परिवार संग रानीखेत घूमने जा रहे थे। रास्ते में रातीघाट पहुंचने पर यह हादसा हो गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page