दर्दनाक हादसा पेड़ से टकराई कार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

–बाजपुर मार्ग में शुक्रवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। अनियंत्रित कार गड़प्पू जंगल में पेड़ से जा टकराई। जिससे कार सवार युवक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजपुर के गांव रंपुरा शाकर निवासी सुहैल अहमद उर्फ छोटू शुक्रवार देर रात हल्द्वानी से कार से अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक से उनकी कार गड़प्पू जंगल में पेड़ से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

हादसे में सुहैल अहमद उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस से सुहैल अहमद को बाजपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page