हल्द्वानी में चक्कर खाकर गधेरे में गिरे युवक की मौत

Bhowali Live (भवाली लाइव) logo
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी, अल्मोड़ा। कोसी क्षेत्र में चक्कर खाकर गधेरे में गिरे युवक ने इलाज के समय हल्द्वानी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बुधवार को मटेला गांव कोसी निवासी एक युवक गिर गया था बुधवार को मटेला गांव रमेश सिंह ( 32 ) पुत्र गोपाल सिंह निवासी कोसी सड़क किनारे बने डिवाइडर पर खड़ा था । अचानक चक्कर खाकर सड़क से नीचे गधेरे में जा गिरा। स्थानीय निवासियों ने युवक को गधेरे से रेस्क्यू कर 108 की मदद से बेस अस्पताल पहुंचाया था । गंभीर हालत को देखते हुए घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था । इधर , गुरुवार को युवक ने हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत हो गई।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page