करंट लगने से युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के धनगढ़ी स्थित सुल्तान गेस्ट हाउस में कार्यरत संविदा कर्मचारी की बीती रात करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कांडी मल्ली नैनीडांडा ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल निवासी धनपाल सिंह नेगी (27) बीते दिनों अपने घर गया था। बुधवार को ही वह वापस ड्यूटी पर आया था। वह बिजरानी रेंज से सटे सरकारी आवास में रहता था। संविदा कर्मी तेजपाल सिंह ने बताया बुधवार को दोनों ड्यूटी पर आए थे। इसके बाद दोनों अपने बाल कटा कर आवास पर पहुंचे। कहा जब वह नहा रहा था तो उसे करंट लगने का आभास हुआ। इस पर उसने धनपाल को आवाज देते हुए कमरे में करंट आने की बात कही। इस बीच धनपाल कमरे के बाहर लगी कपड़े सुखाने वाली तार से चिपक गया। धनपाल के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचा। उसने धनपाल को करंट से छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया इसके बाद धनपाल को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, कॉर्बेट पार्क के डायरेक्टर धीरज पांडे ने बताया, करंट कहां से आया और कैसे लगा। इसकी जांच और क्षतिग्रस्त तारों को ठीक करने के निर्देश दिए हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page