कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओ को सही से कराए दर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। शनिवार देर शाम कैंची धाम पुलिस चौकी में सीओ नितिन लोहनी के निर्देशन में बैठक का आयोजन किया गया। चौकी प्रभारी कृष्णा गिरी ने पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं को सही से दर्शन कराने के निर्देश दिए। वहानो को सही जगह व पार्किंग स्थल में खड़े कराने को कहा गया। अल्मोड़ा हाइवे में यातायात सही रहे जाम की स्थिति ना रहे इसके लिए वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराने को कहा गया। पुलिस कर्मियों को बताया कि श्रद्धालु देश के सभी राज्यो से कैची धाम पहुँच रहे हैं। शालीनता पूर्वक व्यवहार के साथ उन्हें दर्शन कराए जाएं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर पहुचकर सही से ड्यूटी करने को निर्देश दिए। चौकी इंचार्ज कृष्णा गिरी ने बताया कि पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं को सही से दर्शन कराने को कहा गया। समय पर आकर ड्यूटी करने को कहा, इसके अलावा वहानो को पार्किंग में खड़ा करवाने के बाद दर्शन कराने को कहा गया। कहा कि जाम ना लगे इसके लिए विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page