सांसद का काटा चालान, नही चली सत्ता की अकड़

ख़बर शेयर करें

सांसद की गाड़ी का पुलिस ने चालान कर दिया हालांकि गाड़ी में मौजूद संसद के बेटे ने सत्ता की अकड़ दिखाने की कोशिश की पर पुलिस के आगे उसकी एक न चली ल।

दरअसल मुनि की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश गेट पुलिस चौकी के पास पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने पर यूपी के सांसद की कार का चालान काट दिया। सुनकर आपको हैरानी होगी। लेकिन यह बिल्कुल सही है। दरअसल कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह की कार कैलाश गेट पुलिस चौकी के पास पहुंची। यहां ट्रैफिक जाम लगा था, तो विपरीत दिशा से कार हूटर बजाकर ट्रैफिक नियम तोड़ने लगी। जिससे विपरीत दिशा की ओर से आ रहा ट्रैफिक भी जाम हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र

बस यही बात कैलाश गेट चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत को अखर गई और उन्होंने सांसद की कार को रोक लिया। कार के अंदर सांसद तो नजर नहीं आए लेकिन उनका बेटा और गनर सहित सात लोग बैठे हुए दिखाई दिए। पूछताछ करने पर सांसद का बेटा और गनर सत्ता की हनक दिखाकर चौकी प्रभारी को डराने लगे। लेकिन चौकी प्रभारी ने अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करते हुए कार का चालान काट कोर्ट भेज दिया । चालान की कार्रवाई से बचने के लिए सांसद का बेटा चौकी प्रभारी पर यूपी के कई अधिकरियों से फोन पर बात कराके दबाव डालने की कोशिश भी करता रहा, लेकिन उसकी एक न चली। पुलिस ने अपना काम किया और एक संदेश दिया की कानून तोड़ने वाला कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page