भवाली में निवर्तमान सभासद पानी के लिए करेंगे प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

-कई दिनों से पानी नही आने से परेशान हैं वॉर्ड की जनता

भवाली। नगर के रेहड़ वार्ड में पानी नही आने से निवर्तमान सभासद किशन अधिकारी सहित अशोक पाण्डे,रतन कन्नौजिया, धर्मेंद्र सिंह रौतेला ने नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि पानी घरों तक नही पहुँच पा रहा है। लोग गर्मी में पानी के लिए जूझते रहे। अब सर्दियों में भी लोगो को पानी नही मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि जल संस्थान में अधिकारियों से मिलकर वार्ता की जाएगी। अगर फिर भी पानी नही आया तो प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा। कहा बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजने के लिए भी पानी पर्याप्त नही हो रहा है। सहायक अभियंता रवि डोभाल ने बताया कि एक वाल्व खराब था, सोमवार को ही बदला जाएगा, जिससे पानी की समस्या दूर होगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page