भवाली में भी कांग्रेस ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया

ख़बर शेयर करें

भवाली में , राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय सैनिटोरियम में,आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए, पूर्व राज्य मंत्री, पीसीसी मेंबर खष्टी बिष्ट ने कहां कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं गृहमंत्री पद पर रहते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल ने एवं भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री जिन्हें पूरा विश्व आयरन लेडी के नाम से जानता है ऐसी दोनों महान विभूति को नमन करते हुए, उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए।
कहा,आज देश में एकता एवं भाईचारा की अति आवश्यकता है। और कहा छात्र जीवन से ही समाज के प्रति एवं देश के प्रति हर किसी भी व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियां को समझाना होगा।
इस अवसर पर विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता कराकर छात्र एवं छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए विजेता छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया।विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में मोहम्मद ईवान प्रथम।मोहम्मद जैद दितीय, जतिन तृतीय,
जूनियर वर्ग में आयुष प्रथम ,काव्य द्वितीय,अंजलि तृतीया।
सांत्वना पुरस्कार पारुल, शिवानी, विनय, कृतिका, को दिया गया।
इस अवसर पर नगर पूर्व पालिका अध्यक्ष दयाल चंद्र आर्य, एवं नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी एवं लोह पुरुष पटेल भाई के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को उनके बताये गया मार्ग पर चलकर समाज व देश की सेवा का भाव पैदा करने को कहा और अपने माता-पिता व गुरुजनों के आज्ञा का पालन करने पर जोर दिया।
इस दौरान पीसीसी,व जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, नगर अध्यक्ष भवाली कंचन सुयाल,पूर्व पीसीसी दयाल आर्या, लोकेश जोशी, जानकी,सोनी, उमा देवी सहित अध्यापक एवं छात्र-छात्रा में उपस्थित थे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page