अयोध्या गर्भगृह में भारी भीड़ के दबाव के कारण कई लोगों की हालत बिगड़ी

ख़बर शेयर करें

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह खत्म होने के बाद सोमवार की रात भर श्रद्धालु रामजन्मभूमि पथ के सामने ही डटे रहे। सुबह जैसे ही मंदिर खुला भीड़ एकाएक मंदिर में प्रवेश करने लगी। गर्भगृह में भारी भीड़ के दबाव के कारण कई लोगों की हालत बिगड़ गई। कुछ लोगों की सांसें फूलने लगीं तो कई लोग चोटिल हो गए। ऐसे लोगों को श्रीराम अस्पताल इलाज के लिए लाया जाता रहा। शाम छह बजे तक 102 लोगों को अस्पताल लाया गया। इसमें 8 लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जबकि इतने ही लोगों को भर्ती किया गया है। सीएमएस आरके शर्मा के अनुसार ज्यादातर मरीज सांस फूलने, चक्कर आने के साथ ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण पहुंचे हैं।सुबह आरती के बाद भीड़ का रेला लगभग 9 बजे तक निर्वाध रूप से प्रवेश करता रहा। इसके बाद जिले के अधिकारियों ने एसएसबी और आरएएफ को बुलाकर भीड़ को अंदर जाने के लिए व्यवस्थित किया। इस बीच भारी भीड़ के कारण कई श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक 102 मरीजों का श्रीराम अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। इसमें से ज्यादातर लोग सांस फूलने और सीने में दबाव पड़ने के साथ ही ब्लड प्रेशर बढ़ जाने के कारण बीमार हुए।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

कई लोगों के सीने और शरीर मे फ्रैक्चर भी हो गया है। विभिन्न प्रकार से ज्यादा लोग बीमार हुए हैं। 8 मरीजों को दर्शन नगर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। इतनी ही संख्या में मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिन मरीजों को रेफर किया गया है उनमें माता प्रसाद, विनीत चौहान, प्रिया शुक्ला, विनोद कुमार, पथ पवन, प्रमोद, मुरली कुंज और नवधन पीप पाड़ी शामिल हैं।कई बार भीड़ बेकाबू, सीएम योगी ने अफसरों को भेजा, खुद भी पहुंचे

यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे पंजीकरण की नई नियमावली से छोटे कारोबारियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझपंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग

सुबह से दोपहर तक कई बार ऐसा मौका आया जब भीड़ बेकाबू हो गई। हालत यह हो गई कि जिले और मंडल के अधिकारी ही नहीं, योगी के आदेश पर लखनऊ से डीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार और एसीएस गृह संजय प्रसाद भी मंदिर पहुंच गए और खुद मोर्चा संभाल लिया। सीएम योगी खुद भी अयोध्या पहुंच गए। पहले हेलीकॉप्टर से ही सीएम योगी ने हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद व्यवस्था सुचारू बनाने को लेकर अफसरों के साथ बैठक की।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे पंजीकरण की नई नियमावली से छोटे कारोबारियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझपंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page