भवाली में जमीन में लगाई तार बाड़ तोड़ने पर कोतवाली में दी तहरीर

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के रानीखेत रोड़ स्थित जमीन में लगी तार बार तोड़ने को लेकर एक पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है। विक्रम सिंह रैकवाल ने तहरीर लिख कहा कि मेरी भूमि खसरा नंबर 802, 803, 804 रकबा 7 नाली जमीन कहल क्वीरा पट्टी दूध डायरी के सामने है। मेरी खाली जमीन होने से उसमें दो लोग रास्ता रोड़ डालने की कोशिश कर रहे हैं। कई बार मना करने पर भी नही मान रहे हैं। मैंने अपनी जमीन में कई बार तार बाड़ लगा दिए हैं, लेकिन पीठ पीछे तार बाड़ को हटा दिया जाता है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि दोनो पक्षों को पैमाइस कराकर काम करने के लिए कहा गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page