जिलाधिकारी के आदेश का भी पालन नही

ख़बर शेयर करें

महीनों से अपने बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए दफ्तरों में चक्कर लगा रहे अभिभावकों ने गुरुवार को जनसुनवाई के दौरान डीएम से फिर गुहार लगाई। कहा कि एक हफ्ते पहले उनके दिए आदेश पर भी बच्चों को दाखिला नहीं मिला है। अब वह बच्चों के साथ धरना देने को बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गुरुवार को डीएम की जनसुनवाई में इंदिरा नगर निवासी कई अभिभावक बच्चों संग पहुंचे। उन्होंने डीएम को बताया कि एक हफ्ते पहले उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उनके बच्चों को तत्काल एडमिशन देने का आदेश दिया था। इस पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। उनके साथ आये पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी ने बताया कि अभिभावक अधिकारियों से कई बार बच्चों के एडमिशन के लिए गुहार लगा चुके हैं। लेकिन गरीब अल्पसंख्यक बच्चों को एडमिशन देने के लिए कोई तैयार नहीं है। अब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो अभिभावक बच्चों सहित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में धरना देने को बाध्य होंगे। मौके पर आयन, कुमारी साजिया, फिसल, अरमान, जैन राजा, हीरा नाज़, महेनुर, अरबाज, अरशान, शाइस्ता, शबनम, शानो, हीना बेगम रहीं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page