भवाली में अक्षत कलश यात्रा में राम नाम के जयकारों से गुंजा शहर

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में गुरुवार को अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर से पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में राम भक्त व क्षेत्रीय जनता द्वारा यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पौराणिक देवी मंदिर से नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए यात्रा निकाली। महिलाओं बच्चों बढ़ो ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से वातावरण भक्तिमय रहा। यात्रा में शामिल करोड़ों रामभक्तों ने कहा कि 500 वर्ष की तपस्या अब राम मंदिर के रूप में अपना आकार ले रही है। पूरे देश में उत्साह का माहौल है। प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर अब बनकर तैयार है। 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा का पूरा देश साक्षी बनेगा। इस खुशी में नगर में अक्षत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में रामभक्तों ने भगवा ध्वज फहराते हुए शहर में यात्रा निकाली।
कहा कि 22 जनवरी का क्षण ऐतिहासिक होगा, जब प्रभु श्रीराम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व साधु-संतों की उपस्थिति में मन्दिर में विराजमान होंगे। पूजित अक्षत अब में हर जगह जाएगा, जिसका सभी रामभक्त दर्शन कर सकेंगे।
इस इसदौरान कैलाश चन्द्र सुयाल, खजान चन्द्र भट्ट, प्रमोद बिष्ट, पंकज अद्वेती, मोहन बिष्ट, प्रकाश आर्य, नीमा बिष्ट, नरेश पाण्डे, भगवती सुयाल, रंभा साह, मनीष साह, मनोज तिवारी, धीरज पढालनी, आशुतोष चन्दोला, कंचन साह, भवान बिष्ट आदि भक्त रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page