श्यामखेत के घरों में पानी नही हैंडपंप से भर रहे बच्चे पानी

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में पेयजल समस्या बढ़ती जा रही है। मल्ला श्यामखेत के 30 परिवार जल स्रोत पर निर्भर थे। लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ परिवारों के 80 से अधिक लोग पानी के लिए परेशान हैं। जल स्रोत में पानी नही आने के बाद बच्चे हैण्डपम्प में पानी भरने एक किमी दूर जाने को मजबूर हैं। उस पर भी हैडपंप में पानी कम आने से घण्टो लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। रविवार को स्कूलों में छुट्टी होने से बच्चे हैंड पम्प चलाकर डब्बो में पानी भरते रहे। पूर्व ग्राम प्रधान संजय जोशी ने बताया कि लगातार पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। मल्ला श्यामखेत के 30 परिवार स्रोत में पानी नही आने से हैडपंप से पानी भर रहे हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page