मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का दौरा किया, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौंधा रोपण अभियान में भाग लिया

ख़बर शेयर करें

घोड़ाखाल, 4 अगस्स्, 2024 पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का दौरा किया। इस दौरे में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मिशन के तहत विशेष वृक्षारोपण अभियान भी शामिल था।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

इस दौरे के दौरान ग्रुप कैप्ट्न वीएस डंगवाल और अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने स्कूल परिसर में विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मिशन, जिसका उद्देश्य माताओं के नाम पर वृक्ष लगाकर उन्हें सम्मानित करना है, को उपस्थित लोगों से सराहना मिली।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसी पहल न केवल हरियाली भरे भविष्य में योगदान देती है, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना भी पैदा करती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र

मुख्यमंत्री के दौरे और वृक्षारोपण अभियान में भागीदारी ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page