मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में भजापा जिलाध्यक्ष के घर जाकर दुःख जताया, कहा हम दुख की घड़ी में साथ है

ख़बर शेयर करें


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, के निवास साऊथ इन्कलेव बडी मुखानी पहुंचकर उनकी माता बीना बिष्ट के स्वर्गवास होने पर गहरा दुख प्रकट करते हुए दिवंगत स्व0 बसंती देवी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं मोक्ष प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर भवाली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, 102 पहुंचा AQI

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, स्व0 बीना बिष्ट के पति उमेद सिंह बिष्ट, भाई संजय बिष्ट, मेयर जोगेंद्र पाल रौतेला, विधायक राम सिंह कैडा, गजराज बिष्ट , हेेमन्त द्विवेदी, अनिल कपूर डब्बू, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आई जी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, रविन्द्र आर्य के अलावा परिवार के परिजन मौजूद थे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page