भवाली। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर नगर के विकास के लिए विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री को कैंची धाम व बाबा नीम करौली महाराज की प्रतिमा भेंट की। पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने मुख्यमंत्री से वार्ता को बताया कि उनके आशिर्वाद से नगर के जनता को वर्षों पुरानी जाम की समस्या पार्किंग, शौपिंग कोम्पलैक्स की मांग पूरी हुई है। निर्माण के लिए सरकार द्वारा 12 करोड की धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही जिलाधिकारी नैनीताल वन्दना सिंह के मार्गदर्शन में कुमाऊं मंडल विकास के एम डी डा संदीप तिवारी की देख देख में युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके मार्गदर्शन से नगर पालिका परिषद भवाली, जल निगम व जल संस्थान के सयुक्त प्रयासों से केन्द्र सरकार की जायका योजना के तहत मार्ग दर्शन पर भवाली नगर की पेयजल योजना विस्तार हेतु 62 करोड़ की कार्य योजना तैयार कर भारत सरकार को भेजी जा रही है। वहीं नगर में शिवर लाईन की कार्य योजना में नगर पालिका व जल निगम द्वारा कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा के माध्यम से नगर पालिका की अपनी स्वयं 5 नाली भूमि पर 2.50 करोड़ की गौ सदन की कार्य योजना तैयार कर शासन में पशुपालन विभाग को भेजी जा चुकी है। ल पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से नगर का चहुंमुखी विकास हुआ है। जिसके लिए नगर के मुख्य सेवक के रूप में उनका पूरे भवाली नगर की ओर से हदय से आभारी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

